फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपास की फसल नष्ट करने व कब्जा करने की कोशिश में तीन नामजद समेत 40 लोगों को मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव कुचराना कलां में दो एकड़ कपास की फसल नष्ट करने तथा कब्जा करने की कोशिश करने पर अलेवा थाना पुलिस ने पीड़ित की पुत्रवधू, पत्नी, साला समेत 40 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव कुचराना कलां निवासी जगदीश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके बेटे गुरमीत की लगभग दो साल पहले मौत हो गई थी। गुरमीत गांव नगूरां निवासी सोनिया के साथ विवाहित था। सोनिया उसकी जमीन पर नजर जमाए हुए है। वीरवार को सोनिया, उसका पिता राममेहर समेत लगभग 40 व्यक्ति ट्रैक्टर लेकर खेत में पहुंचे और उसकी दो एकड़ कपास की फसल को नष्ट कर दिया। जब उसने विरोध किया तो उसे बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी गई।
जगदीश ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसकी जमीन पर कब्जा करने की भी कोशिश की। अलेवा थाना पुलिस ने जगदीश की शिकायत पर उसकी पुत्रवधू सोनिया, उसके पिता राममेहर, साला पप्पू को नामजद कर 40 अन्य के खिलाफ फसल को नष्ट करने, कब्जा करने की कोशिश करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें