फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बदमाशों ने युवक पर हमला कर छीनी बाइक

विज्ञापन
विज्ञापन
अलेवा(जींद)। नगूरां से जीवनपुर टी प्वाइंट पर तीन बदमाशों ने मंगलवार देर रात को एक युवक पर ईंटों से हमला कर उसकी बाइक छीन ली। इसके बाद मौके से भाग गए। घटना की जानकारी मिलने पर अलेवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश की, लेकिन वे नहीं मिले। पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अलेवा थाना पुलिस को दी शिकायत में पेगां निवासी परमीत ने बताया कि उसका पोल्ट्री फार्म का काम है। मंगलवार देर रात को उसने नगूरां फार्म से दो मुर्गों की गाड़ी लोड करवाई थी। उन दोनों का वजन करवाने के लिए वह अपनी बाइक पर जयभारत धर्म कांटा पर जा रहा था। जब वह नगूरां से जीवनपुर टी प्वाइंट पर पहुंचा तो वहां पर उसे तीन युवक खड़े दिखाई दिए। जब वह उनके नजदीक पहुंचा तभी तीनों ने उस पर ईंटे फेंकी और ईंट उसके सिर तथा शरीर पर लगी। इसके कारण वह बाइक लेकर गिर गया। इसके बाद वह तीनों बदमाश उसकी बाइक को छीनकर जीवनपुर गांव की तरफ भाग गए। इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने उसको नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया और मामले की जानकारी पुलिस को दी।
अलेवा थाना प्रभारी बीरबल सिंह ने बताया कि पीड़ित परमीत ने नगूरां से जीवनपुर टी प्वाइंट पर बदमाशों की ओर से ईंटों से हमला कर घायल करने व बाइक छीनकर भागने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस अज्ञात तीन बदमाशों के बारे में पता लगा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें