जींद। जिले की 35 अनाज मंडियों और खरीद केंद्रों में गेहूं खरीद का काम जारी है। मंगलवार तक अनाज मंडियों में 411630 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी थी। मंडियों में पहुंचे गेहूं की खरीद सरकारी खरीद एजेंसियों ने की है ताकि किसानों को किसी प्रकार की कोई परेशानी आड़े न आए ।
डीसी डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि गेहूं की आवक के मामले में अलेवा में 19947 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी है। उचाना अनाज मंडी में अब तक 33293 मीट्रिक टन, नरवाना में 35343 मीट्रिक टन, पिल्लूखेड़ा की अनाज मंडी में 40178 मीट्रिक टन, जुलाना की अनाज मंडी में 38695 मीट्रिक टन, छातर की अनाज मंडी में 8370 मीट्रिक टन, धनौरी की अनाज मंडी में 8986 मीट्रिक टन, धमतान की अनाज मंडी में 17440 मीट्रिक टन, गढ़ी अनाज मंडी मे 11253 मीट्रिक टन, जींद की अनाज मंडी में 48031 मीट्रिक टन, सफीदों की अनाज मंडी में 32953 मीट्रिक टन, दनौना की अनाज मंडी में 10245 मिट्रिक टन, नंगुरा की अनाज मंडी में 20073 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी है। मंडियों में पहुंचे गेहूं को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, हैफेड, एफसीआई तथा एचडब्ल्यू सी खरीद एजेंसियां खरीद कर रही हैं। उपायुक्त ने खरीद एजेंसियों के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे फसल खरीद के कार्य को इसी प्रकार से तेजी से करवाते रहें और साथ- साथ फसल उठान का कार्य भी करवाएं ताकि किसानों को कोई परेशानी नहीं हो।