घायल को नागरिक अस्पताल में हर्ष को लेकर पहुंचे लोग।
- फोटो : Jind
जींद। भिवानी रोड पर शराब ठेके के पास एक युवक पर कुछ युवकों ने चाकुओं से हमला कर दिया। घायल को नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया।
बुढ़ा बाबा बस्ती निवासी 20 वर्षीय हर्ष रविवार शाम को किसी काम से नजदीक ही भिवानी रोड पर शराब ठेके के पास किसी काम से आया था। तभी कुछ युवक वहां आए और चाकू से हमला कर दिया। पेट में चाकू लगने से हर्ष बुरी तरह घायल हो गया। किराना स्टोर मालिक हर्ष की गंभीर हालत को देखते हुए उसे नागरिक अस्पताल में लेकर आया। हर्ष के जानकार भी नागरिक अस्पताल में पहुंच गए। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। हर्ष के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। हर्ष शैटरिंग का काम करता है। हर्ष के परिजनों ने विकास नगर के एक युवक और अन्य युवकों पर हमला करने के आरोप लगाए हैं। शहर थाना प्रभारी दिनेश ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।