उचाना। खटकड़ टोल किसान धरना कमेटी के सदस्य मंगलवार को अनाज मंडी में पहुंचे। इस दौरान सर्वजातीय खेड़ा खाप के प्रधान सतबीर पहलवान बरसोला ने बताया कि अबकी बार गेहूं की फसल जब से मंडियों में आनी शुरू हुई है, तब से ही सरकार का रवैया ठीक नहीं है। बारदाने की कमी, समय पर उठान नहीं होना, मजदूर व किसानों के लिए मंडी में पानी और भोजन की व्यवस्था नहीं होने की समस्याएं किसानों ने बताई हैं।
उन्होंने कहा कि जो नीतियां सरकार अपना रही है, वह किसान कमेरे वर्ग की कमर तोड़ने के लिए है। अबकी बार गेहूं की फसल का उत्पादन कम है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में गेहूं की कीमत अधिक होने के बाद भी किसानों को फसल पर बोनस नहीं दिया गया। किसानों की समस्याओं का निदान जल्द से जल्द नहीं किया गया तो दोबारा बहुत बड़ा फैसला किसानों द्वारा लिया जा सकता है। इस मौके पर जयप्रकाश खटकड़, कुलदीप खटकड़ , संदीप चहल बड़ौदा भी मौजूद रहे। मार्केट कमेटी सचिव नरेंद्र कुंडू ने कहा कि बारदान की कोई कमी सामने नहीं आई है। पीने के पानी के पानी की समस्या भी मंडी में नहीं है। लिफ्टिंग व्यवस्था सीजन की शुरूआत से अब इन दिनों तेज है। किसी तरह की परेशान किसान, मजदूरों, आढ़तियों को नहीं आने दी जा रही है।
फोटो कैप्शन
12जेएनडी29 : अनाजमंडी में किसानों से बातचीत करते कमेटी सदस्य। संवाद।