फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घसो व नरवाना के बीच धौलाधार एक्सप्रेस ट्रेन में हुई चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली से जम्मू जा रही धौलाधार एक्सप्रेस में गांव घसो तथा नरवाना रेलवे स्टेशन के बीच शुक्रवार रात को कई यात्रियों का नकदी सहित सामान चोरी होने से हड़कंप मच गया। हालांकि रेलवे पुलिस को अभी तक यह पुख्ता सूचना नहीं मिली है कि कितने यात्रियों का सामान चोरी हुआ है। रेलवे इंटेलिजेंस भी मामले को खंगाल रही है।
विज्ञापन

दिल्ली से जम्मू जा रही धौलाधार एक्सप्रेस में सवार कई यात्रियों के सामान तथा नकदी को चोरी कर लिया गया। घटना घसो तथा नरवाना रेलवे स्टेशनों के बीच बताई जा रही है। वारदात को अंजाम देकर आरोपी सिंगनलों पर उतर कर फरार हो गए। यात्रियों के साथ हुई चोरी की घटना को लेकर रेलवे पुलिस तथा रेलवे सुरक्षा बल तथा रेलवे इंटेलिजेंस सक्रिय हो गई और यह जानकारी जुटाने की कोशिश की कितने यात्रियों का सामान व नकदी चोरी हुआ है। रेलवे पुलिस फिलहाल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रेलवे सुरक्षा बल प्रभारी सुरेश ने कहा कि रात को धौलाधार एक्सप्रेस में वारदात हुई है लेकिन अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि कितने लोगों का सामान गायब हुआ है। मामले की जांच रेलवे पुलिस द्वारा की जा रही है। रेलवे थाना प्रभारी बलमत ने बताया कि यहां पर यात्रियों द्वारा शिकायत नहीं दी गई है। गंतव्यों पर पहुंचने के बाद यात्री शिकायत देंगे। अपने स्तर पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इसके अलावा रेलवे इंटेलिजेंस भी तथ्यों को खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें