फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदाबांदी से साफ हुआ मौसम, कल से धुंध की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। रविवार को हुई बूंदाबांदी के बाद ठंड और बढ़ गई। लेकिन राहत की बात है कि लोगों को प्रदूषण से राहत मिली है। सोमवार को मौसम साफ रहा। मौसम विभाग ने मंगलवार से तापमान में गिरावट की संभावना जताई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री व न्यूनतम 6 डिग्री रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन

वहीं बारिश से पहले जींद में प्रदूषण का स्तर 350 के पार चल रहा था। यह अब 300 से कम आ गया है। इससे लोगों को काफी राहत मिली है। हालांकि मौसम विभाग ने तीन दिन तक बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन सिर्फ रविवार को ही जिले में बूंदाबांदी हुई। इससे फसलों को भी आंशिक लाभ हुआ है।
बॉक्स
प्रदूषण की स्थिति
तारीख एक्यूआई पीएम : 10
21 319
22 319
23 342
24 381
25 371
26 424
27 287
बॉक्स
न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट
मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट की संभावना है। सोमवार को जहां न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा, वहीं मंगलवार को यह छह डिग्री तक जाने की संभावना है। इसके बाद बुधवार को न्यूनतम तापमान चार डिग्री तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन

बॉक्स
अब धुंध की भी संभावना
बारिश के बाद मौसम साफ होने से अब धुंध की भी संभावना बनी हुई है। दरअसल बादल होने पर धुंध की संभावना कम होती है। अब बारिश के बाद आसमान साफ हो गया है। ऐसे में मंगलवार से धुंध गहरा सकती है।
बॉक्स
सर्दी से बच कर रहें
ठंड में विशेषकर बच्चों व बुजुर्गों को सर्दी से बचा कर रखें। धूप निकलने के बाद ही बच्चे व बुजुर्ग घर से बाहर निकलें। गर्म कपड़े पहलनें। सांस लेने में दिक्कत होने पर चिकित्सक को दिखाएं।
विज्ञापन

-डॉ. राजेश भोला, डिप्टी एमएस, नागरिक अस्पताल जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें