फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। मांगों को लेकर खंड स्तरीय ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का धरना लघु सचिवालय के बाहर दूसरे दिन भी जारी रहा। खंड उप प्रधान राजेंद्र ढांडा खेड़ी ने नेतृत्व में दिए गए धरने के दौरान सफाई कर्मचारियों ने संत कबीर की जयंती मनाई।
विज्ञापन

यूनियन के जिला सचिव पवन कुमार ने कहा कि सरकार ने 2007 में ग्रामीण व शहरी सफाई कर्मचारी लगाए गए थे। उस समय दोनों का वेतन एक समान 8100 रुपये था, लेकिन आज ग्रामीण व शहरी सफाई कर्मचारियों के वेतन में चार हजार से लेकर नौ हजार रुपये तक का अंतर है। उन्होंने कहा कि सभी सफाई कर्मचारियों का वेतन एक समान किया जाए, सफाई कर्मचारियों को पक्का किया जाए, महंगाई भत्ता दिया जाए, उपमुख्यमंत्री व पंचायत विभाग के डायरेक्टर के साथ उनकी फरवरी 2021 में भी बैठक हुई थी। जिसमें सफाई कर्मचारियों के 2000 की आबादी पर एक सफाई कर्मचारी के नियुक्ति करने पर यूनियन ने सवाल उठाया था तो सरकार ने कमेटी बनाकर एक सप्ताह में इसके समीक्षा करने की बात कही थी, लेकिन डेढ़ साल से ज्यादा समय हो गया। आज तक न तो कमेटी बनी और न ही इसकी रिपोर्ट आई। इसके अलावा उन्होंने सफाई के औजार उपलब्ध करवाने की सरकार से मांग की है। वेतन प्रतिमाह दिया जाए। इसके अलावा उनके ईएसआई कार्ड बनाए जाए। इस अवसर पर सुरेंद्र, रोहताश, राजबीर, अशोक, मुकेश, दीपक, रामकुमार, तारा देवी, कृष्ण, संतोष, गीता, राजेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें