फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: प्रदेश सरकार ने 11 वर्षों में नहीं किया एक भी कर्मचारी पक्का

Mon, 13 Oct 2025 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
12जेएनडी27-सर्व कर्मचारी संघ के नवनियुक्त पदा​धिकारी। स्रोत संस्था - फोटो : पुरानी बाजार ​स्थित दुकान के भीतर गत्तों में रखे पटाखे।
विज्ञापन
जींद। सर्व कर्मचारी संघ का जिला स्तरीय 17वां त्रिवार्षिक सांगठनिक प्रतिनिधि सम्मेलन रविवार को पटवार भवन हुआ। इसकी अध्यक्षता निवर्तमान जिला प्रधान संजीव ढांडा ने की और मंच संचालन सन्नी पटवारी ने किया। इसमें बिजली, शिक्षा, रोडवेज, स्वास्थ्य, राजस्व और नगरपालिका से जुड़े कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


सम्मेलन का शुभारंभ सर्व कर्मचारी संघ के वरिष्ठ संयोजक फूल सिंह श्योकंद ने किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारी वर्ग ने हमेशा अपने अधिकारों और सम्मान के लिए संघर्ष की परंपरा को जीवित रखा है। चाहे 2005 में ठेका प्रथा के खिलाफ आंदोलन हो, 2013 में समान काम समान वेतन की लड़ाई हो या 2018-19 में पुरानी पेंशन बहाली के लिए राज्यव्यापी धरने और जेल भरो आंदोलन किए।
हर बार कर्मचारियों ने एकजुटता और संघर्ष से सरकारों को झुकने पर मजबूर किया है। भाजपा सरकार कर्मचारियों के खिलाफ खुले युद्ध की तरह नीतियां चला रही है। यह सरकार न सिर्फ कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने से इनकार कर रही है बल्कि पहले से बनी नियमितीकरण नीतियों को रद्द कर चुकी है।
विज्ञापन

पिछले 11 वर्षों में इस सरकार ने एक भी कर्मचारी को पक्का नहीं किया। उल्टे, जिन विभागों में नियमित कर्मचारी थे, वहां भी ठेका प्रणाली थोप दी गई है। सम्मेलन में निवर्तमान सचिव सुशील कुमार ने तीन वर्षों की गतिविधियों, आंदोलनों, उपलब्धियों और आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया जिसे सभा में बहस के बाद सर्वसम्मति से पारित किया गया।
राज्य सचिव सुनीता कालीरामण ने नवनिर्वाचित कमेटी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर कमल मगतराम, संजय, मनदीप नेहरा, अमरजीत, धर्मबीर मोर, विक्रम वेद ढिल्लो, सुशील ईक्कस, धर्मवीर भंभेवा, विजेंद्र शर्मा, अमित बूरा, बलराज, अनूप, नीरज भुक्कल मौजूद रहे।

जिला कमेटी का हुआ चुनाव
चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित सर्व कर्मचारी संघ के वरिष्ठ नेता सुरेश राठी, संजीव सिंगला व सुनीता कालीरामण ने नई जिला कमेटी का चुनाव सर्वसम्मति से करवाया।
संजीव ढांडा जिला प्रधान, सन्नी पटवारी जिला सचिव, संदीप राठी कोषाध्यक्ष, जयवीर जुलानी वरिष्ठ उप प्रधान, सुनील और रामपाल सह सचिव, रमेश और शमशेर उपप्रधान, राजेंद्र प्रेस सचिव, राजेश कालीरामण ऑडिटर चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें