12जेएनडी36: नवनियुक्त पदाधिकारी शपथ लेते हुए। स्रोत : सर्व कर्मचारी संघ
- फोटो : पुरानी बाजार स्थित दुकान के भीतर गत्तों में रखे पटाखे।
जींद। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा का जिला स्तरीय 17वां त्रिवार्षिक सांगठनिक प्रतिनिधि सम्मेलन पटवार भवन में रविवार को सर्व कर्मचारी संघ के संयोजक रहे फूल सिंह की अध्यक्षता में हुआ। इसमें सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किए गए।
फूल सिंह ने कहा कि वर्तमान केंद्र और राज्य सरकार कर्मचारियों की मांगों का समाधान करने के प्रति बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। हरियाणा में तो भाजपा की तीसरी बार सरकार बनने के बावजूद पिछले 11 सालों के दौरान कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की कोई भी पालिसी नहीं बनाई गई बल्कि पहले से बनी हुई पॉलिसियों को रद्द कर दिया गया है।
अबतक सरकार की ओर से एक भी कर्मचारी को पक्का नहीं किया है। पुरानी पेंशन प्रणाली को बहाल करने से मना कर दिया है। ऐसे हालात में अपनी मांगों को मनवाने के लिए इन सम्मेलनों के जरिए मांगों को उठाया जा रहा है।
इसमें जल्द कोई समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। इसके बाद कार्यकारिणी का गठन किया गया। यहां बिजली निगम से संजीव ढांडा को जिला प्रधान, सन्नी पटवारी को सचिव, संदीप राठी को कैशियर, जयवीर जुलानी को वरिष्ठ उप प्रधान, सुनील नगरपालिका और रामपाल को सहसचिव, रमेश रोडवेज व शमशेर को उपप्रधान, प्रेस सचिव राजेंद्र वन विभाग और राजेश कालीरामण को जिले कोऑर्डिनेटर चुना गया। राज्य सचिव सुनीता कालीरमन ने नवनिर्वाचित जिला कमेटी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।