फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अंडरपास बनने पर रार... दुकानदारों ने जेसीबी के आगे लेटकर रूकवाया अंडरपास का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। दिल्ली-बठिंडा रेललाइन के भिवानी रोड फाटक पर चल रहा अंडरपास का निर्माण कार्य रुक गया। धरना दे रहे दुकानदारों और अन्य संगठन के लोगों ने जेसीबी के आगे लेटकर काम रुकवा दिया और जमकर हंगामा किया। सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। यह हंगामा करीब एक घंटे तक चला, लेकिन किसी भी अधिकारी के न पहुंचने के कारण मामला नहीं सुलझा और निर्माण कार्य पूरी तरह बंद हो गया है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह दुकानदारों ने चौथे दिन भी धरना जारी रखा, लेकिन सुनवाई न होने से नाराज दुकानदार दोपहर को अंडरपास के चल रहे निर्माण कार्य स्थल पर पहुंचे। उन्होंने बुल्डोजर चालक से काम रोकने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने काम नहीं रोका। इस पर दुकानदार आक्रोश में आ गए और बुल्डोजर के आगे लेट गए और निर्माण कार्य को रुकवा दिया। दुकानदारों ने आरोप लगाया कि प्रशासन और सरकार आम जनता को परेशान करने के लिए यह सब कुछ कर रही है।
सरकार के मंत्रियों को जहां से निकलना है वहां तो नेशनल हाईवे बनाए जा रहे हैं, लेकिन जहां से आम जनता को दिन-रात निकलना है वहां अंडरपास बनाए जा रहे हैं। भिवानी रोड फाटक पर 5.5 मीटर चौड़ा का अंडरपास बनाया जा रहा है। पहले यहां पर नोट फिजिबल करार दे दिया गया, क्योंकि यहां पर रोड की कुल चौड़ाई केवल 40 फुट है तथा अंडरपास बनने के बाद दोनों तरफ
विज्ञापन

सर्विस रोड की चौड़ाई केवल 5-5 फुट ही बचेगी, जिसमें से न तो कोई एंबुलेंस, फायर बिग्रेड, कार, ट्रैक्टर आ-जा नहीं सकेंगे।
बॉक्स
विधायक के न आने से बढ़ी नाराजगी
दुकानदारों ने बताया कि भिवानी रोड निवासी और दुकानदार रविवार को स्थानीय विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा से मिले थे। उन्हें आश्वासन दिया कि सोमवार को वह धरने पर आएंगे और उनके बातचीत करेंगे, लेकिन सोमवार को विधायक धरने पर नहीं पहुंचे। इससे दुकानदारों में रोष पनप गया और अंडरपास का निमार्ण कार्य रुकवा दिया। दुकानदारों ने आरोप लगाया कि स्थानीय विधायक ने वोट लेने के लिए यहां के कुछ लोगों को भ्रमित किया, लेकिन अब अंडरपास का वो लोग भी विरोध कर रहे हैं।
बॉक्स
...तो दोनों तरफ से रास्ता हो जाएगा बंद
दुकानदारों का कहना है कि भिवानी रोड फाटक के पास नगर खेड़ा, हनुमान मंदिर भी है जहां पर आसपास की भी कालोनियों के लोग पूजा-अर्चना करने के लिए आते हैं। यदि अंडरपास बना तो आसपास की गलियों में आने-जाने का रास्ता बंद हो जाएगा। साथ ही रेलवे फाटक से केवल 210 फीट की दूरी पर राजकीय विद्यालय भी है जो कि दोहरी शिफ्ट में चलता है। अंडरपास बनाए जाने से यहां दुर्घटना होने की संभावनाएं बहुत ज्यादा बढ़ जाएंगी और केवल पांच फुट का सर्विस रोड होने से दुकानदार और रिहायशी लोग मूलभूत जरूरतों को पूरा कर पाने में असमर्थ हो जाएंगे।
वर्जन
भिवानी रोड फाटक पर बन रहे अंडरपास को ड्राइंग अनुसार बनाया जा रहा है। दुकानदारों द्वारा जो अंडरपास का निर्माण कार्य रुकवाया है, उसको लेकर उच्च अधिकारियों को लिख दिया जाएगा। उच्च अधिकारी ही इस मामले में कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन

शंशाक, कार्यकारी अभियंता, एचएसआरईडीसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें