जींद। उपमुुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जननायक जनता पार्टी कार्यालय में रविवार को कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं और इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण विकास की अधूरी परियोजनाओं को निर्धारित अवधि में पूरा करें, ताकि आमजन को योजनाओं का लाभ मिल सकें।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्र में शहरों की तर्ज पर विकास परियोजनाओं को लगातार क्रियान्वित कर रही है। इसमें विभागीय अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। इसलिए सभी अधिकारी गंभीरता के साथ कार्य करें और सरकार द्वारा घोषित योजनाओं को शीघ्र पूरा करवाएं। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक विकास के लिए सरकार के पास धनराशि की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के समुचित विकास में पंचायतों की अहम भूमिका होती है। इस दिशा में सरकार द्वारा शिक्षित एवं महिलाओं की 50 प्रतिशत भागीदारी वाली पंचायतों का प्रावधान करना महत्वपूर्ण निर्णय है। इससे महिला सशक्तीकरण के साथ गांवों के संतुलित विकास को भी दिशा मिलेगी। इस अवसर पर जिला प्रधान कृष्ण राठी, पूर्व विधायक भाग सिंह छातर, बिट्टू नैन, जिला प्रैस प्रवक्ता कुलदीप रंधावा, वेदपाल भनवाला, कर्मपाल ढूल, कुलदीप गिल, राजू सैन, धर्मबीर रेढू, विकास सिहाग, अनिल कुंडू, कुलदीप सिहाग, दीपक देशवाल, रमेश नैन, सतीश बिढ़ान व गुरदीप सांगवान मौजूद रहे।