फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मैढ सुनार सभा ने दी श्रद्धांजलि, पांच अप्रैल को सीएम का करेगी स्वागत

विज्ञापन
29जेएनडी18: महाराज अजमीढ़ भवन में बैठक में मौजूद सभा सदस्य। स्रोत पदा​धिकारी
विज्ञापन
जींद। सेक्टर-छह स्थित महाराज अजमीढ़ भवन एवं सुनार धर्मशाला में मैढ सुनार सभा की बैठक प्रधान सत्यनारायण सोनी की अध्यक्षता में हुई। बैठक के आरंभ में सभा के संस्थापक सदस्य एवं डीईओ करनाल रोहतास वर्मा की माता कृष्णा देवी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन

सभा के महासचिव राममेहर वर्मा व अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि बैठक में युवाओं में बढ़ती नशे की कुरीति पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे जागरुकता अभियान की समीक्षा की गई। निर्णय लिया गया कि सभा के सदस्य घर-घर जाकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत करेंगे।
पांच अप्रैल को जींद में होने वाली विकास रैली के दौरान सभा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का स्वागत करेगी। इस अवसर पर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा के माध्यम से जिले के विकास कार्यों में तेजी लाने और युवाओं के लिए रोजगारोन्मुख परियोजनाओं की मांग रखी जाएगी। मौके पर संरक्षक राजकुमार सोनी, वरिष्ठ उपप्रधान नरेश सोनी, अमित वर्मा, सुरेश मुआनिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें