फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: भठ्ठा संचालक से रंगदारी मांगने का विरोध, 31 सदस्यीय कमेटी गठित

विज्ञापन
29जेएनडी19-बैठक में भाग लेते व्यापारी और भठ्ठा मालिक। संवाद
विज्ञापन
जुलाना। कस्बे के ओम भठ्ठे पर प्रदेश के भठ्ठा संचालकों और व्यापारियों की बैठक भठ्ठा संचालक से दो करोड़ की रंगदारी मांगने के विरोध में की गई। घटना के बाद क्षेत्र में भय का माहौल बन गया है। बैठक में 31 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया जो सीएम से मिलकर समाधान की मांग करेगी।
विज्ञापन

लगातार मिल रही धमकियों के कारण भठ्ठा संचालक और उनके परिवार में डर का माहौल बन गया है। बैठक की अध्यक्षता भठ्ठा एसोसिएशन के प्रदेश सचिव सतपाल ने की। मौके पर कैलाश सिंगला, सुभाष लाठर, राजपाल लाठर, मनोज, रामफल लाठर, कुलवंत लाठर, मुकेश लाठर, मनोज कुमार और गोविंद शर्मा मौजूद रहे।
व्हाट्सएप कॉल कर मांगी थी दो करोड़ रुपये की रंगदारी
दरअसल कस्बे के जींद-रोहतक मार्ग पर स्थित ओम भठ्ठे के संचालक अनूप से 24 मार्च को दोपहर बाद करीब 4 बजे दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी। भठ्ठा संचालक को मोबाइल फोन पर एक व्हाट्सएप कॉल आई। जब कॉल उठाई तो दूसरी ओर से बोल रहे व्यक्ति ने दो करोड़ रुपये तैयार रखने की धमकी दी। उसी दिन रात करीब 9 बजे दोबारा उसी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। इस बार भी आरोपी ने फिरौती की मांग दोहराई और जल्द से जल्द पैसे की व्यवस्था करने को कहा।
विज्ञापन

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य निकला आरोपी
कॉल करने वाले व्यक्ति अपनी पहचान रणदीप मलिक के रूप में बताई। उसने बताया कि वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य है। घटना के बाद पीड़ित ने तुरंत पुलिस से संपर्क कर पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
17 मार्च को किया था एक व्यापारी के अपहरण का प्रयास

वहीं 17 मार्च को जुलाना की पुरानी अनाजमंडी में एक व्यापारी का अपहरण करने का प्रयास किया गया था हालांकि पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया था। अब फिर से इस तरह की घटना से क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें