13जेएनडी02: सफीदों में एसडीएम को समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते हुए। स्रोत :
सफीदों। शहर व आसपास के गांवों की विभिन्न समस्याओं को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को एसडीएम पुलकित मल्होत्रा को ज्ञापन सौंपा। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संयुक्त कोऑर्डिनेटर डॉ. सुशील वत्स के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बदहाल सड़कों, जलभराव, सीवरेज, नालों की सफाई और अतिक्रमण समेत कई मुद्दे उठाए।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि महात्मा गांधी रोड पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हैं। अतिक्रमण के कारण राहगीरों को भी परेशानी होती है। उन्होंने सड़क का जल्द पुनर्निर्माण करवाने और अतिक्रमण हटाने की मांग की।
धर्मगढ़ बोहली-मलिकपुर मार्ग की मरम्मत और खानसर मोड़ से बसंती माता तक सड़क को भी दुरुस्त करवाने की मांग रखी गई। रामपुरा रोड स्थित मकबरा पीर के सामने जलभराव का स्थायी समाधान करने की मांग की गई।
वहीं, हांसी ब्रांच नहर की पटरी पर बने बाईपास पर सुरक्षा दीवार नहीं होने से हादसे की आशंका जताते हुए सेफ्टी वॉल बनाने की मांग की गई। एसडीएम ने समस्याओं पर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। प्रतिनिधिमंडल में नरेश जांगड़ा, दलेर सिंह, पवन कुमार, कुलदीप सिंह मौजूद रहे। संवाद