फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पांडु पिंडारा में शुरू हुई पहली एआई आधारित आंगनबाड़ी

विज्ञापन
17जेएनडी14-पांडु-पिंडारा में आंगनबाड़ी का शुभारंभ करते एडीसी विवेक आर्य। स्रोत प्रशासन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। पांडु पिंडारा में बुधवार को एडीसी विवेक आर्य ने हरियाणा की पहली एआई आधारित आंगनबाड़ी का शुभारंभ किया। यह आंगनबाड़ी तीन से छह वर्ष तक के बच्चों की पढ़ाई और स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। यह राज्य में इस तरह का पहला केंद्र है जहां आधुनिक तकनीक की मदद से बच्चों के सीखने और सेहत पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

एडीसी विवेक आर्य ने कहा कि आंगनबाड़ी में वीआर सेट उपलब्ध करवाए गए हैं। ये सेट बच्चों के संज्ञानात्मक (कॉग्निटिव) विकास में बहुत सहायक होंगे। इन डिवाइस का सही उपयोग बच्चों की सीखने की क्षमता को बढ़ाएगा। इससे आंगनबाड़ी के बच्चों का विकास प्राइवेट स्कूलों के बच्चों से भी बेहतर हो सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इन डिवाइस के माध्यम से बच्चों को हर भाषा में सिखाया जा सकता है। खेल-खेल में बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव होगा। इसके अलावा एआई तकनीक के माध्यम से बच्चों की उपस्थिति, पढ़ाई की प्रगति और स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी को डिजिटल रूप से दर्ज किया जाएगा। इससे बच्चों की जरूरतों को समय पर समझा जा सकेगा और जरूरी कदम उठाए जा सकेंगे।
एडीसी विवेक आर्य ने कहा कि इस नई व्यवस्था से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का काम भी आसान होगा। बच्चों का रिकॉर्ड रखना, सामान की जानकारी, रोजाना की रिपोर्ट और बच्चों की पढ़ाई व स्वास्थ्य से जुड़ा डाटा अब डिजिटल तरीके से आसानी से संभाला जा सकेगा। इससे कागजी काम कम होगा और कार्यकर्ता बच्चों पर ज्यादा ध्यान दे सकेंगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एआई आधारित यह आंगनबाड़ी तकनीक और सामाजिक कल्याण का अच्छा उदाहरण है, जो बच्चों की शुरुआती शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को एक नई दिशा देगी। इस अवसर पर जिला परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि कुलदीप रंधावा, बीडीपीओ सुरेंद्र खत्री, सीडीपीओ सुमन, पंचायती राज एसडीओ भूपेंद्र सिंह, प्लानिंग ऑफिसर मुकेश, मनरेगा पीओ राकेश भारद्वाज, सरपंच प्रतिनिधि कुलदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें