12जेएनडी14: सांसद कुमारी शैलजा को बायो गैस प्लांट के मसले में ज्ञापन सौंपते हुए कई गांव और कॉलो
जींद। सिरसा सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि जींद के रिहायशी क्षेत्र में लगाया गया बायो गैस प्लांट लोगों के स्वास्थ्य के लिए घातक साबित होगा। इसलिए बायो गैस प्लांट को शिफ्ट कराने के लिए जहां भी जरूरत पड़ेगी, वहां आवाज बुलंद की जाएगी। सैलजा ने यह बात शुक्रवार को जींद के पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में कही, जब बायो गैस प्लांट के मामले में एक प्रतिनिधिमंडल उन्हें ज्ञापन सौंपने के लिए आया हुआ था।
सतबीर कुंडू के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल में पार्षद प्रतिनिधि बलबीर श्योराण, चौधरी सेवा सिंह, बिजेंद्र दहिया, बलवान फौजी व अन्य लोग शामिल थे। सांसद कुमारी सैलजा ने प्रतिनिधिमंडल से बायो गैस प्लांट के मामले में गहनता से चर्चा करने के बाद आश्वस्त किया कि लोगों के हित में जींद हो या दिल्ली, आवाज बुलंद की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों ने कहा कि कई कॉलोनियों और गांव के लोग पिछले 72 दिनों से संघर्ष कर रहे हैं।