फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं के भविष्य को नई दिशा देगी दनौदा की हाईटेक लाइब्रेरी : कुमारी सैलजा

विज्ञापन
फोटो 3 नरवाना। कुमारी सैलजा को सम्मानित करते हुए प्रधान रघुबीर नैन। स्रोत खाप।
विज्ञापन
नरवाना। सिरसा से लोकसभा सांसद कुमारी सैलजा ने शुक्रवार को दनौदा गांव की हाईटेक लाइब्रेरी पहुंचकर उसका निरीक्षण किया। उन्होंने सांसद निधि कोष से लाइब्रेरी के विकास के लिए 11 लाख रुपये की ग्रांट देने की घोषणा की।
विज्ञापन

निरीक्षण के बाद सांसद सैलजा ने कहा कि सर्वजातीय बिनैण खाप की ओर से बच्चों और युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा यह प्रयास सराहनीय है। शिक्षा ही वह माध्यम है जो युवाओं को नई दिशा और बेहतर अवसर प्रदान कर सकता है। दनौदा की लाइब्रेरी केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं है बल्कि युवाओं के सपनों को साकार करने का केंद्र बनेगी।
सांसद ने बताया कि घोषित 11 लाख रुपये का उपयोग लाइब्रेरी में आवश्यक सुविधाओं के विस्तार, अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने और विद्यार्थियों के लिए बेहतर संसाधन विकसित करने में किया जाएगा।
विज्ञापन

सर्वजातीय बिनैण खाप के प्रधान रघुबीर नैन ने सांसद का स्वागत करते हुए कहा कि खाप हमेशा समाजहित और शिक्षा के विकास के लिए कार्य करती रही है। उन्होंने कहा कि गांव के किसी भी बच्चे को संसाधनों की कमी के कारण शिक्षा से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।
इस अवसर पर खाप के उपप्रधान भगत राम, महामंत्री बलजीत फौजी, कोषाध्यक्ष रामेहर नैन, प्रवक्ता संदीप दनौदा, डॉ. प्रीतम नैन, ईश्वर नैन और सरपंच किताबो देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें