फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: निगम ने एक साल में पकड़ी 8195 चोरी

Mon, 28 Apr 2025 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
27जेएनडी12-शहर में एक जगह बिजली सप्लाई दुरूस्त करते कर्मचारी। संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
जींद। जिले में बिजली चोरी रोकने के लिए निगम गंभीर हो गया है। इसको लेकर निगम ने वर्ष 2024-25 में 8195 बिजली उपभोक्ताओं पर कार्रवाई की है, जो बिजली चोरी करते पकड़े गए थे। इन उपभोक्ताओं पर 796 लाख जुर्माना लगाकर 502 लाख जुर्माना वसूला गया। हालांकि वर्ष 2022-23 में कुल 16159 कनेक्शन चेक किए थे और मामले भी वर्ष 2024-25 से कम आए थे।
विज्ञापन

जींद सर्कल में सबसे ज्यादा सफीदों डिविजन में बिजली चोरी के मामले में जुर्माना लगाया गया। सफीदों डिविजन में 793 लाख जुर्माना लगाया, जिनमें से 502 लाख जुर्माना वसूला गया। इसके बाद जींद डिविजन में 417 लाख जुर्माना लगा और उनसे 278 लाख की राशि वसूली गई। वहीं नरवाना डिविजन में 246 लाख जुर्माना लगाया। वहीं 176 लाख रुपये की राशि वसूली गई। हालांकि बिजली चोरी करने पर सजा के रूप में पहली बार पकड़े जाने पर चोरी की गई बिजली की राशि का तीन गुना जुर्माना लगाया जाता है।
बार-बार बिजली चोरी करने पर जुर्माना छह गुणा हो जाता है। बिजली चोरी पकड़े जाने पर तुरंत पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करनी होती है। यदि ऐसा नहीं किया जाता है तो बिजली कर्मचारियों पर कार्रवाई भी की जा सकती है। बिजली चोरी होने पर 19122 पर कॉल या एसएमएस करके जानकारी दी जा सकती है।
विज्ञापन

वर्ष 2022-23 हुए थे 16159 कनेक्शन चेक : जींद सर्कल में वर्ष 2022-23 में कुल 16159 कनेक्शन चेक हुए थे।
इनमें 5408 कनेक्शनों पर बिजली चोरी की घटनाएं मिली थी। इन पर बिजली निगम की टीम ने 969 लाख रुपये जुर्माना लगाया था, जिसमें से 851 लाख की राशि वसूली भी गई थी। हालांकि इस मामले में 5392 उपभोक्ताओं पर एफआईआर दर्ज भी हुई थी। बिजली निगम ने जिलाभर से 87 प्रतिशत जुर्माना राशि रिकवर कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें