फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल में पूरा होगा मेडिकल कॉलेज के पहले चरण का निर्माण कार्य

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज की साइट। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
हैबतपुर गांव में बन रहे मेडिकल कॉलेज के पहले चरण का निर्माण कार्य मई 2023 में पूरा हो जाएगा। जींद के भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने विधानसभा सत्र में मेडिकल कॉलेज की प्रगति के बारे में रिपोर्ट की जानकारी मांगी है। इसको लेकर हरियाणा राज्य सड़क व पुल निगम द्वारा इसकी रिपोर्ट सरकार को भेज दी गई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 2014 में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जींद में मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की थी। इसके बाद सरकार द्वारा शुरू की गई तलाश के तीन साल बाद हैबतपुर गांव की पंचायत ने 24 एकड़ जमीन दी। अब जनवरी में इसका निर्माण कार्य शुरू हो गया है। मेडिकल कॉलेज का निर्माण दो चरणों में 750 करोड़ रुपये से होना है। पहले चरण में 525 करोड़ रुपये खर्च होने हैं।
सबसे अहम है पहला चरण
मेडिकल कॉलेज का पहला चरण सबसे अहम है। पहले चरण में 12 बड़े ब्लॉक बनाए जाने हैं। इनमें प्रशिक्षण अस्पताल, पुलिस स्टेशन, कचरा प्रबंधन भवन, बिजली घर, लड़के और लड़कियों के हॉस्टल, नर्सिंग हॉस्टल, जूनियर और सीनियर चिकित्सकों के लिए हॉस्टल, प्राचार्य आवास, शॉपिंग कांप्लेक्स, गेस्ट हाउस, 650 बेड का अस्पताल, पैथ लैब के लिए इमारत, ब्लड बैंक, ओपीडी भवन, रेडियोग्राफी ब्लॉक जैसे भवन शामिल हैं। इन पर लगभग 525 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। वहीं दूसरे चरण में 139.63 करोड़ रुपये रुपये से अन्य निर्माण किए जाने हैं। ऐसे में पहले चरण का निर्माण कार्य होने के बाद उपकरण लगाने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। इससे जिले की सबसे बड़ी परियोजना को गति मिलेगी।
विज्ञापन

निर्धारित समय में काम पूरा होने की उम्मीद
मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य सही गति से चल रहा है। प्रयास है कि मई 2023 से पहले ही प्रथम चरण का काम पूरा हो जाए। इसके लिए मई 2023 का समय है। अगले एक-दो महीने में यहां भवन दिखने लगेंगे।
विज्ञापन

नवनीत नैन, एक्सईएन, एचएसआरबी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें