फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार मंडल के कमिश्नर ने खेतों में जाकर देखीं बारिश से खराब फसलें

विज्ञापन
खेतों में जाकर फसलों के नुकसान का आकलन करते कमिश्रर चंद्रशेखर व डीसी। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। हिसार मंडल के कमिश्नर चंद्रशेखर, डीसी नरेश नरवाल व सफीदों के एसडीएम डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने पिछले दिनों बारिश से खराब हुई फसलों को गांव ऐंचरा कलां व लुदाना के खेतों में जाकर देखा। इनके साथ पूरा प्रशासनिक अमला भी खेतों में मौजूद रहा। उन्होंने अधिकारियों को गिरदावरी का कार्य इमानदारी से करने की हिदायत भी दी।
विज्ञापन

कमिश्नर चंद्रशेखर ने बताया कि बेमौसम की बारिश के कारण किसानों की काफी फसल खराब हुई है। जिसको लेकर गांवो में विशेष गिरदावरी करवाई जा रही है। इस कार्य के लिए गांव के आधार पर पटवारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही उनके द्वारा भी समय-समय पर गांव में जाकर नुकसान का जायजा लिया जा रहा है। इस मौके पर सभी पटवारियों को हिदायत दी है कि गिरदावरी के दौरान कोई कमी है तो उसे जल्दी से जल्दी ठीक करें। गिरदावरी का काम इमानदारी व समय पर किया जाए, ताकि किसानों को उनकी खराब हुई फसल का समय पर उचित मुआवजा मिल सके। उन्होंने गिरदावरी से संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए कि गिरदावरी के कार्य में कोई कमी पाई तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें