फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्पेक्टर जयवीर के निधन पर दुख प्रकट करने पहुंचे मुख्यमंत्री

विज्ञापन
जयवीर के निधन पर उनके परिजनों का ढांढस बंधाते मुख्यमंत्री मनोहरलाल। संवाद। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर की सुरक्षा में तैनात शहर के विजय नगर निवासी इंस्पेक्टर जयवीर की पिछले दिनों सड़क हादसे में मौत हो गई थी। रविवार को मुख्यमंत्री इंस्पेक्टर जयवीर के घर उनके निधन पर शोक प्रकट करने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने परिजनों ने ढांढस बंधाया और परिवार की हर मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि विजय नगर निवासी इंस्पेक्टर जयवीर का पांच जून को जुलाना के पास एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था। वह जुलाना से जींद अपने निवास पर आ रहे थे। इंस्पेक्टर जयवीर मुख्यमंत्री की सुरक्षा में बतौर इंस्पेक्टर तैनात थे। वह अपने पीछे तीन लड़कियां आशा, निशा, ईशा, एक पुत्र विवेक और पत्नी प्रेमकुमार को छोड़कर गए थे। रविवार को मुख्यमंत्री जयवीर के निधन पर शोक प्रकट करने उनके घर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जयवीर सिंह मिलनसार और बहादुर पुलिस अधिकारी थे। वह सदैव अपनी ड्यूटी के प्रति निष्ठावान और तत्पर रहते थे। मुख्यमंत्री ने जयवीर की आत्मशांति के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने परिवार के अन्य सदस्यों से मिलकर उनका हाल-चाल भी जाना। मुख्यमंत्री के साथ उनके अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल, एसपी नरेंद्र बिजनारियां, नगराधीश अमित कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष राजू मोर, हिसार मंडल के मीडिया कॉर्डिनेटर अशोक छाबड़ा, डॉ. राज सैनी, सज्जन गर्ग, सोमदत्त शर्मा, सुभाष शर्मा, राजन चिल्लाना, सुधीर गौतम भी मौजूद रहे। स्व. जयवीर के भाई राजेंद्र सिंह, राममेहर, रमेश व अन्य संबंधी मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो कैप्शन
12जेएनडी23 : स्व. जयवीर के निधन पर उनके परिजनों का ढांढस बंधाते मुख्यमंत्री मनोहरलाल। संवाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें