फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में आए बरातियों ने गली में बैठे दो बुजुर्गों पर चढ़ाई गाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव कुरड़ में वीरवार को एक शादी समारोह में आए लोगों ने गली में बैठे दो बुजुर्गों पर गाड़ी चढ़ा दी। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इसमें कार में बैठे तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया यहां से पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी।
विज्ञापन

गांव कुरड़ में गांव ढिगाना से बरात आई हुई थी। बारात में रोहतक जिले के गांव फरमाना निवासी चिराग, सोमबीर व नवीन भी आए हुए थे। यह युवक एक कार में गली से गुजर रहे थे। गली में गांव कुरड़ निवासी बुजुर्ग सतपाल तथा प्रेमा अपने घर के बाहर कुर्सी पर बैठे थे। इन युवकों ने गाड़ी इन दोनों पर चढ़ा दी। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद यह कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। कार में सवार तीनों युवक भी घायल हो गए। बताया जा रहा था कि तीनों युवक शराब के नशे में थे। सभी को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तुषार ने बताया कि सभी को सिर, टांग व हाथों में काफी चोट आई हैं। सभी को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें