फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: शादी समारोह से लौट रहे बरातियों की गाड़ी ट्रक से टकराई, दो लोगों की मौत

Mon, 15 Nov 2021 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद

सार

पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। साथ ही अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में शवों का पोस्टमार्टम करवाने पहुंचे लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के जींद शहर में एक शादी समारोह में आए बरातियों की क्रूजर गाड़ी वापस जाते समय ईक्कस गांव के पास ट्रक से टकरा गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः हरियाणा: दिव्यांग कोटे के खाली पद भरने के लिए होगी विशेष भर्ती, ए से डी श्रेणी के पदों में मिलेगा 4 प्रतिशत आरक्षण

जानकारी के अनुुसार हिसार जिले के मसूदपुर गांव से जींद के एक होटल में रविवार शाम को बरात आई थी। शादी निपटाने के बाद बरात लौट रही थी। रात डेढ़ बजे ईक्कस गांव के पास बरातियों की क्रूजर जीप ट्रक से टकरा गई। हादसे में क्रूजर में सवार 13 लोगों में से दो की मौत हो गई, जबकि नौ गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः यमुनानगर: बरात में रथ पर सवार दूल्हे के पिता से झपटा नकदी व गहनों से भरा बैग, गाजियाबाद से जगाधरी आई थी बरात

घायलों को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। इसमें मसूदपुर निवासी 50 वर्षीय रामप्रसाद और 52 वर्षीय होशियार सिंह की मौत हो गई। इसके अलावा शंकर, टेक, ठोलू, प्रमोद के अलवा पांच अन्य लोग घायल हो गए। सदर थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। साथ ही अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें