फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: खेत में बने कमरे में मिला अज्ञात प्रवासी मजूदर का शव, 72 घंटे बाद पुलिस ने करवाया अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जुलानी गांव के खेतों में बने कमरे से एक प्रवासी मजूदर का शव मिला। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल प्रवासी मजूदर की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

युवक एक अन्य व्यक्ति के साथ तीन-चार महीने पहले आया था। वह जुलानी निवासी सत्यवान के खेत में बने कमरे में रह रहे थे। ग्रामीणों को युवक ने खुद का नाम विक्रम और उसके साथ रह रहे व्यक्ति का नाम अरुण बताया था लेकिन उनके पास कोई दस्तावेज नहीं था जिससे उसकी शिनाख्त हो सके।
दस जनवरी को अचानक युवक की तबीयत बिगड़ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। 72 घंटे बाद शव का अंतिम संस्कार करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें