फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर, तीन युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। मंगलवार को लोहड़ी के पर्व पर नरवाना–टोहाना रोड पर सड़क हादसा हो गया। मां काली मंदिर से कुछ दूर आगे तीन युवकों को सामने से आ रही स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार ईश्वर, मनदीप उर्फ दीपू और रवि गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद यातायात भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो रॉन्ग साइड में आ रही थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक सड़क पर जा गिरे और गंभीर चोटें आईं। हादसे के तुरंत बाद राहगीरों ने तीनों घायलों को नरवाना के नागरिक अस्पताल पहुंचाया।

डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद ईश्वर व मनदीप उर्फ दीपू की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया जबकि रवि का उपचार नागरिक अस्पताल में जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें