फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी स्पीकर के निजी सचिव पर लगे आरोप निराधार : हरिराम दीक्षित

विज्ञापन
09जेएनडी06-शहर के एक निजी होटल में पत्रकारवार्ता में बोलते हुए पं. हरिराम दी​क्षित। संवाद - फोटो : गुलहरिया गांव से अधारीपुरवा जाने वाला जर्जर मार्ग।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा के निजी सचिव मोहित शर्मा पर आय से अधिक संपत्ति के आरोप लगे हैं। अब ब्राह्मण समाज के कुछ नेता डिप्टी स्पीकर के निजी सचिव के समर्थन में सामने आए और उनको पूरी तरह पाक साफ बताया है। उन्होंने मोहित की सालाना कमाई का भी उल्लेख किया है।
अखिल भारतीय ब्राह्मण आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष पंडित हरिराम दीक्षित ने मंगलवार को शहर के एक निजी होटल में प्रेसवार्ता में कहा कि मोहित शर्मा पर लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं। वह मेहनत और पेशेवर कार्यों के दम पर सालाना करीब 60 लाख रुपये तक की आय अर्जित करते हैं जिस पर वे लगभग दस लाख रुपये इनकम टैक्स के रूप जमा भी करवाते हैं।
विज्ञापन

उनकी संपत्ति की जांच डिप्टी स्पीकर खुद करवा रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर जांच करवाने की मांग की है। जांच में सच्चाई खुद सामने आ जाएगी और मोहित शर्मा बेदाग साबित होंगे। वहीं, सरकारी एजेंसियां मोहित शर्मा की आय से अधिक संपत्ति संबंधी शिकायतों की जांच में जुटी हुई हैं। उनकी चल-अचल संपत्तियों का ब्योरा खंगाला जा रहा है। इस अवसर पर उनके साथ राधेश्याम शर्मा, तेलूराम, रामभगत शास्त्री, घनश्याम शर्मा, शिवचरण शर्मा मौूजद रहे।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता को बताया भ्रष्ट
प्रेसवार्ता के दौरान अधिवक्ता नरेंद्र अत्री ने शिकायतकर्ता भारत भूषण शर्मा उर्फ रिंकू को भ्रष्ट बताया। उन्होंने कहा कि उनको कई मामलों में जेल हो चुकी है। वह पुलिस, रेल कर्मचारियों और अन्य अधिकारियों की पहले पुलिस को शिकायत करता है। इसके बाद उन पर स्टिंग ऑपरेशन करता है। उन्होंने शहर में काफी लोगों से करोड़ों रुपये हड़पे हुए हैं। कई रेल कर्मचारियों को फंसाया हुआ है जो कि जांच में निर्दाेष साबित हो चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें