09जेएनडी07: खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में जीता पदक दिखाती हुई खिलाड़ी पूजा। स्रोत : कॉलेज
- फोटो : गुलहरिया गांव से अधारीपुरवा जाने वाला जर्जर मार्ग।
जींद। भरतपुर (राजस्थान) में एक से पांच दिसंबर तक आयोजित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में हिंदू कन्या कॉलेज की बीए अंतिम वर्ष की खिलाड़ी पूजा ने कांस्य पदक जीता। पूजा ने बॉक्सिंग के 50-52 किलोग्राम भार वर्ग में यह पदक प्राप्त किया।
कॉलेज प्राचार्या डॉ. पूनम मोर ने कहा कि पूजा ने न केवल महाविद्यालय का नाम रोशन किया है बल्कि जिले और प्रदेश का गौरव भी बढ़ाया है। उन्होंने बताया कि पूजा ऑल इंडिया प्रतियोगिता में भी सिल्वर पदक जीत चुकी हैं। शारीरिक शिक्षा विभाग की इंचार्ज नीलम और विभाग की प्राध्यापिका डॉ. मीना मलिक ने बताया कि पूजा का खेल के प्रति समर्पण काबिले तारीफ है।