फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: विदेश भेजने के नाम पर राशि हड़पने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 28 Apr 2025 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। अलेवा थाना पुलिस ने साढ़े 4 लाख रुपये की धोखाधड़ी के एक मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान करनाल जिला के गांव पोपड़ा निवासी सुमित कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन


बिघाना निवासी रिंकी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि पोपड़ा निवासी सुमित कुमार से उसकी जान पहचान गौरव के माध्यम से दिसंबर 2023 में हुई थी। गौरव गांव पोपड़ा में फास्ट फूड का कार्य करता है। आरोपियों ने महिला से कहा कि वह उनके पुत्र विरेन को सिंगापुर में नौकरी लगवा देंगे, जिसके लिए साढ़े चार लाख देने होंगे। महिला ने आरोपियों की बात पर विश्वास करके एक जनवरी 2024 को विरेन ने एक लाख 27 हजार रुपये सुमित को गांव बिघाना में दिए। इसके बाद एक लाख 97 हजार 500 सुमित की मां कांता को दे दिए। फिर एक लाख 26 हजार सुमित को दिए। सभी आवश्यक दस्तावेज और पैसे देने पर भी आरोपियों ने विरेन को सिंगापुर नहीं भेजा। जब पैसे वापस मांगे तो वह समय पर समय देते रहे और उन्होंने पैसे नहीं लौटाए। पुलिस ने इस मामले में सुमित, कांता और राजेंद्र के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी सुमित को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें