फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जींद के जुलाना में सड़क पर लगाए पाकिस्तान मुर्दाबाद के पोस्टर

Mon, 28 Apr 2025 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
27जेएनडी25: जुलाना की सड़क पर चिपकाए गए पाकिस्तान मुर्दाबाद के पोस्टर। संवाद
विज्ञापन
जुलाना (जींद)। पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर लोगों में गुस्सा नजर आ रहा है। लाेग हमले में मारे गए लोगों के लिए कैंडल मार्च निकाल रहे हैं तो कोई श्रद्धांजलि सभा कर रहा है। जुलाना के मैन बाजार में सड़क के बीच पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लिखे हुए पोस्टर रविवार सुबह लगे मिले। यह पोस्टर किसने लगाए हैं। इस बात का पता नहीं चल पाया। लोगों की मांग है कि आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उन्हें मौत की सजा दी जाए। जुलाना की पुरानी अनाजमंडी में भी सामाजिक संगठनों ने कैंडल मार्च निकालकर दिवंगत आत्माओं की की शांति की मांग की थी। लजवाना चुंगी के पास स्थित दुकानदारों ने बताया कि दोपहर के समय कुछ युवा पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए आए और सड़क पर पोस्टर चिपका कर चले गए। आतंकी घटना को लेकर पूरे देश में गुस्सा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें