जींद। शहर की पुरानी अनाज मंडी में 26 अक्तूबर को व्यापारी से दस लाख रुपये की रंगदारी वसूलकर फरार होने के मामले में सीआईए ने गिरफ्तारी आरोपी को रिमांड के बाद जेल भेज दिया। उसके कब्जे से पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त कार व दस हजार रुपये की नकदी बरामद की है।
सीआईए इंचार्ज अनूप सिंह ने बताया कि 26 अक्तूबर को शहर की पुरानी अनाज मंडी में व्यापारी नीतिश गोयल से दस लाख रुपये की रंगदारी वसूली गई थी। उनकी शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने पिस्तौल के बल पर दस लाख रुपये की रंगदारी लेने का मामला दर्ज किया था। इस में अब तक सीआईए ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि इसमें दो मुख्यारोपी वजीर, विनय और अमित के अलावा एक अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं। जिनकी तलाश में सीआईए की टीमें छापे मार रही हैं। हालांकि शुक्रवार को इस मामले में आरोपी नवीन को एक दिन के रिमांड के बाद जेल भेज दिया गया। रिमांड के दौरान उसके कब्जे से दस हजार की नकदी व वारदात में प्रयुक्त कार बरामद की है।