28जेएनडी12: बैठक में भाग लेते हुए जिला परियोजना क्रियान्वयन इकाई के सदस्य। स्रोत विभाग
जींद। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शुक्रवार को जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद्र वर्मा की अध्यक्षता में जिला परियोजना क्रियान्वयन इकाई बैठक का आयोजन किया गया। जिले के सभी खंडों के खंड शिक्षा अधिकारी, खंड संसाधन संयोजक, डाइट फेकल्टी, एपीसी व खंड एफएलएन संयोजक ने भाग लिया। जिला समन्वयक एफएलएन राजेश वशिष्ठ की ओर से निपुण गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई। इसमें कक्षा प्रथम से कक्षा तीन में भेजे जा रहे प्रश्न पत्रों से बच्चों का आकलन व पुनरावृत्ति कराना और इसका रिकॉर्ड विद्यालय स्तर पर रखना है।
डॉ. सुभाष चंद्र ने अपने कहा कि निपुण की गतिविधियों को जिला के सभी विद्यालयों में बेहतर ढंग से चलाया जाए और निम्न अधिगम स्तर के बच्चों को लेकर योजना बनाकर कार्य कराया जाए। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षक व अधिकारी सकारात्मक कार्य करते हुए निपुण अभियान को सफल बनाए। बैठक में विद्यालय, संकुल और खंड स्तर पर धारा प्रवाह पठन को लेकर प्रतियोगिता आयोजित करने, सभी शिक्षकों की ओर से शिक्षक संदर्शिका और कार्य पुस्तिका का कार्य पूर्ण करने, निपुण एफएलएन चैनल को फॉलो करने व कक्षा कक्ष में प्रिंट समृद्ध वातावरण और कम लागत शिक्षक अधिगम सामग्री का निर्माण करने बारे विस्तार से चर्चा की गई। संवाद