फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकलव्य स्टेडियम में बनेगा सिंथेटिक ट्रैक, होंगे विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना के तहत विकास कार्यों के लिए नगर परिषद को 14.91 करोड़ रुपये मिले हैं। इस बजट से नगर परिषद 49 काम कराएगी। इनमें एकलव्य स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक बनाने व स्वीमिंग पुल की मरम्मत, प्राइवेट लोको कॉलोनी में गलियों व सीवर की स्पेशल रिपेयर, कैथल व नरवाना रोड पर वेलकम गेट बनाने के तीन बड़े काम शामिल हैं। इनकी कंसल्टेंसी एजेंसी से डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार कराई जाएगी। इसके लिए डीनाइटी (डिटेल नोटिस इनवायटिंग टेंडर) बनाकर मंजूरी के लिए जिला नगर आयुक्त मेजर गायत्री अहलावत को भेजी जाएगी। डीनाइटी मंजूर होने के बाद नगर परिषद द्वारा डीपीआर बनवाने के लिए टेंडर लगाया जाएगा। वहीं बाकी 46 कामों के एस्टीमेट तैयार हो चुके हैं। इनके हरियाणा इंजीनियरिंग वर्कर्स पोर्टल पर टेंडर लगाए जाने हैं। लेकिन पोर्टल के सुचारु रूप से काम नहीं करने की वजह से टेंडर लगाने में देरी हो रही है।
विज्ञापन

कुछ माह पहले भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिढ़ा ने सिंथेटिक ट्रैक बनाने और स्वीमिंग पूल की मरम्मत, प्राइवेट लोको कॉलोनी में बदहाल सीवरेज व्यवस्था और गलियों को ठीक कराने सहित अन्य विकास कार्यों के नगर परिषद से प्रस्ताव तैयार करवा कर मुख्यालय भिजवाए थे। सरकार ने इन कामों को मंजूरी देते हुए राशि जारी कर दी। बता दें कि हुड्डा सरकार में एकलव्य स्टेडियम का निर्माण शुरू हुआ था। भाजपा सरकार में स्टेडियम का निर्माण पूरा हुआ। लेकिन कुछ माह पहले ही बीएंडआर से खेल विभाग ने स्टेडियम को टेकओवर किया है। इस स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक नहीं है। इससे युवाओं को प्रेक्टिस करने में परेशानी होती है। खिलाड़ियों की लंबे समय से सिंथेटिक ट्रैक बनवाने की मांग रही है। वहीं इसी स्टेडियम में बने स्वीमिंग पूल की शुरू होने से पहले ही हालत खस्ता है। इसके कारण तैराकी के लिए खिलाड़ियों को निजी स्कूलों में बने स्वीमिंग पुल में या गांवों के तालाबों में प्रैक्टिस करनी पड़ती है। सिंथेटिक ट्रैक और स्वीमिंग पुल की मरम्मत पर छह करोड़ रुपये, प्राइवेट लोको कॉलोनी में गलियों और सीवर की मरम्मत पर ढाई करोड़ रुपये और कैथल व नरवाना रोड पर वेलकम गेट बनाने के लिए 1.20 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें