फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब डेबिट या क्रेडिट कार्ड से रेलवे जंक्शन पर खरीद सकेंगे लोग टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। रेलवे जंक्शन पर टिकट लेने के लिए खिड़की पर अब भीड़ नहीं लग पाएगी। रेलवे ने जींद जंक्शन पर टिकट वेंडिंग मशीन को अपडेट कर दिया है। अब इस मशीन से लोग कैश या फिर डेबिट, क्रेडिट कार्ड से भी टिकट ले सकेंगे। कोरोना संक्रमण के कारण यह वेंडिंग मशीन बंद कर दी गई थी। अब इसे अपडेट करके शुरू किया गया है। अब लोग खुद ही अपनी टिकट निकाल सकेंगे।
विज्ञापन

रेलवे भी धीरे-धीरे कैशलेस सुविधा की ओर बढ़ रहा है। जींद जंक्शन पर लगी टिकट वेंडिंग मशीन में अब डेबिट कार्ड से भी टिकट राशि का भुगतान हो सकेगा। इससे यात्रियों को काफी लाभ मिलेगा। यात्रियों को टिकट खरीदने के लिए लाइन में नहीं लगना पड़ेगा और उन्हें टिकट खरीदने के लिए अब अपने साथ कैश लेकर जाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। पहले काउंटर से यात्रियों को टिकट लेनी पड़ती थी। यात्रियों की भीड़ ज्यादा होती थी तो टिकट लेने में ज्यादा समय लग जाता था। कई बार यात्रियों की ट्रेन भी छूट जाती थी। ऐसे में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे जंक्शन परिसर में काउंटर से पास ही टिकट वेंडिंग मशीन लगाई थी। इस मशीन पर एक कर्मचारी को भी तैनात किया गया है, जो यात्रियों से निर्धारित स्थान पूछकर मशीन से निकालकर उन्हें टिकट देता है। कोरोना संक्रमण के कारण यह मशीन बंद कर दी गई थी। अब रेलवे ने इसे अपडेट करके शुरू कर दिया है। अब यात्री इस मशीन से टिकट लेते समय पैसों का भुगतान अपने डेबिट या क्रेडिट कार्ड से भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें