02जेएनडी21-डीसी के नाम मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपते हुए संगठन सदस्य। स्रोत संगठन
जींद। ऑल इंडिया अंबेडकराइट की संयुक्त संघर्ष समिति ने हरियाणा प्रदेश यूनिट के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर डॉ. राजेश महेंदिया के नेतृत्व में डीसी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा।
एससी-एसटी, डीएनटी, बीसी, ओबीसी और एमसी वर्ग के छात्र व छात्राओं की समस्याओं के समाधान की मांग की गई। डॉ. राजेश महेंदिया ने ज्ञापन के माध्यम से मांग उठाई कि आठवीं कक्षा तक की पुस्तकों की तुरंत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
एससी-एसटी छात्रों को सभी सरकारी स्कूलों में निशुल्क पुस्तकें प्रदान की जाएं।