02जेएनडी30: चांदपुर गांव में जसवीर को श्रंद्वाजलि देते तहसीलदार हरिचंद्र बिजराणिया। संवाद
अलेवा। आसाम के तेजपुर में सड़क सीमा संगठन के गरीफ विभाग में तैनात चांदपुर गांव के जसवीर कौशिक का वीरवार रात को हृदय गति रुकने से निधन हो गया। जसवीर कौशिक का शुक्रवार को गांव चांदपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
इसमें जिला प्रशासन की तरफ से तहसीलदार हरिचंद्र बिजराणिया, अलेवा थाना प्रभारी बलजीत नरवाल और विधायक देवेंद्र अत्री ने शामिल होकर शहीद को सलामी दी। सड़क सीमा संगठन की तरफ से सुमित सांगवान के साथ पहुंचे स्टोर सुपरवाइजर सुमित सांगवान ने बताया कि जसवीर कौशिक नवंबर 2001 में सड़क सीमा संगठन के गरीफ विभाग में तैनात थे। एक मई को अचानक ह्दय गति रुकने से मौत हो गई। जसवीर अपने पीछे पत्नी मुकेश, 14 वर्षीय लड़का नवीन व दो लड़की आरती व अंजू को छोड़ गए हैं। उनके अंतिम संस्कार में गांव समेत आसपास के गांवों के लोगों ने शामिल होकर श्रद्धाजंलि दी।
गांव के सरपंच राजेश नरवाल का कहना है कि जसवीर मिलनसार थे। वह पिछले दस वर्ष से करनाल में अपने परिवार के साथ रह रहे थे। वीरवार को जसवीर के हृदय गति रुकने की खबर लगी तो गांव का माहौल गमगीन हो गया। गांव के लोग परिवार को सांत्वना देने के लिए उनके घर पहुंचे। शहीद जसवीर कौशिक का पिछले वर्ष सेवानिवृत्ति का समय था, लेकिन उन्होंने पांच साल की एक्सटेंशन ली हुई थी।
02जेएनडी30: चांदपुर गांव में जसवीर को श्रंद्वाजलि देते तहसीलदार हरिचंद्र बिजराणिया। संवाद