फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में निकली धूप, दोपहरबाद फिर छाए बादल

विज्ञापन
आसमान में छाए बादल। - फोटो : Jind
विज्ञापन
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार ही मंगलवार से जिले में मौसम बदल गया। सुबह कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हुई। हालांकि सुबह करीब साढ़े नौ बजे ही धूप निकल गई, लेकिन दोपहर बाद फिर से आसमान में बादल छाए रहे। वहीं मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है। इससे फसलों को लाभ होगा।
विज्ञापन

जिले में गेहूं की बिजाई के बाद पहली सिंचाई हो चुकी है और अब किसान दूसरी सिंचाई की तैयारी कर रहे हैं। जिन किसानों के पास सिंचाई की संसाधन नहीं हैं उनके लिए आने वाली बारिश वरदान बनेगी। हालांकि मंगलवार को बादल छाए रहने के कारण तापमान में इजाफा हुआ। मंगलवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री व न्यूनतम 12 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं मौसम विभाग ने बुधवार से तापमान में गिरावट का अनुमान जताया है। बुधवार को अधिकतम तापमान 15 व न्यूनतम 12 डिग्री रहने की संभावना जताई है।
प्रदूषण के स्तर में होगा सुधार
पिछले कुछ दिनों से जींद में प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्तर पर चल रहा है। एक जनवरी को जींद में एक्यूआई पीएम 10 का स्तर 332 रहा, वहीं दो जनवरी को यह बढ़कर 364 हो गया जबकि तीन व चार जनवरी को एक्यूआई 352 दर्ज किया गया। ऐसे में बारिश होने पर तापमान में बेशक गिरावट आए लेकिन प्रदूषण के स्तर में सुधार होगा।
विज्ञापन

फसलों को होगा लाभ
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय द्वारा अगले तीन दिन तक बारिश की संभावना जताई गई है। इससे फसलों को काफी लाभ होगा। जो किसान आजकल में फसलों में सिंचाई की योजना बना रहे हैं, उन्हें अभी इंतजार करना चाहिए। बारिश के बाद किसान संतुलित मात्रा में खाद दें। बारिश के पाले की संभावना भी समाप्त होगी और फसलों को लाभ होगा।
डॉ. सुभाष चंद्र, खंड कृषि अधिकारी।
बदले मौसम में रखें बच्चों का ख्याल
बदलते मौसम में बच्चों का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। इसके अलावा बच्चे को दूध पिलाने वाली मां को भी ठंड से बचना चाहिए। बच्चे को गर्मी देने के लिए कंगरू विधि अपनानी चाहिए। इसमें कोई भी बड़ा आदमी बच्चे को सीने से लगा कर रखे। इससे बच्चे को अधिक गर्मी मिलती है। यदि बच्चा सांस लेने में असहज महसूस करते तो तुरंत चिकित्सक को दिखाएं।
विज्ञापन

-डॉ. सीमा वशिष्ठ, बाल रोग विशेषज्ञ, नागरिक अस्पताल जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें