सफीदों। एवीएस छात्र संगठन ने कॉलेज खुलवाने की मांग लेकर मंगलवार को शहर भर में प्रदर्शन किया और एसडीएम डॉ. आनंद कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में विद्यार्थियों का कहना था कि लंबे समय से कॉलेज बंद है। इस कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित हो रही है। विद्यार्थियों के भविष्य को देखते हुए जल्द से जल्द कॉलेज खोले जाना नितांत आवश्यक हो गया है।
विद्यार्थियों ने कोरोना वैक्सीनेशन भी करवा लिया है लेकिन उसके बावजूद भी कॉलेज को बंद किया जाना गलत है। विद्यार्थियों ने चेताया कि अगर सरकार आगामी 10 फरवरी तक कॉलेज नहीं खोलती है तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर अजीत पाथरी, रोहित, रितेश, रोहित शर्मा, अवनीत, मुकुल शर्मा, अमित, सावन, सागर, मोहित, अंकुश, सोनू, इशू, साहिल,अनुज, अंकित व मौजूद थे।