फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कर्मचारी गए हड़ताल पर

विज्ञापन
सभी विभागों के अधिकारियों की बैठक लेते डीसी विनय सिंह। - फोटो : bureau\
विज्ञापन
 बिजली कर्मचारियों की प्रस्तावित दो दिवसीय प्रदेशव्यापी हड़ताल को लेकर डीसी विनय सिंह द्वारा ठीकरी पहरा लगाने के आदेश दिए हैं। डीसी के आदेशानुसार जिलेवासी अपने-अपने क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा के लिए गश्त करेंगे। प्रदेशव्यापी हड़ताल को लेकर जिलेभर के बिजली कर्मचारी मंगलवार रात्रि बजे से ही हड़ताल पर चले गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा दो दिन की हड़ताल के दौरान बिजली सप्लाई किसी भी सूरत में बाधित नहीं होने का दावा किया जा रहा है। वहीं कर्मचारियों ने प्रशासन द्वारा हड़ताल को विफल बनाने के लिए किसी प्रकार की कार्रवाई करने पर सभी विभागों के कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने की चेतावनी दी है।         
विज्ञापन

डीसी विनय सिंह ने मंगलवार को बिजली कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल से निपटने के लिए सभी विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। डीसी ने जिले में ठीकरी पहरा लगाने के लिए सभी तहसीलदारों, उप तहसीरदारों, खंड एवं पंचायत अधिकारियों और संबंधित पंचायतों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी है। डीसी ने प्रशासन द्वारा व्यापक प्रबंधन करने का दावा करते हुए कहा कि अगर कोई व्यक्ति बिजली घरों, बिजली की लाइनों या अन्य सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आम नागरिकों से भी प्रशासन का सहयोग करने और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले शरारती तत्वों की फोटो व विडियो मोबाइल में खींचकर प्रशासन के पास भेजने का आह्वान किया, ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। साथ ही लोगों से विपरीत परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए पानी का संग्रहण करने की  हिदायत दी। डीसी ने बताया कि शहर में सार्वजनिक संपत्ति विशेषकर बिजली घरों पर नजर रखने के लिए शहर के प्रतिष्ठित व्यक्तियों व नगर पार्षदों की ड्यूटियां भी लगाई जाएंगी। एसएसपी राकेश कुमार आर्य ने बताया कि बिजली घरों, बिजली की हाइवोल्टेज लाइनों और अन्य सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा को लेकर पेट्रोलिंग पार्टियों के साथ पर्याप्त पुलिस कर्मियों व अधिकारियों की ड्यूटियां लगा दी गई हैं। बैठक में नरवाना के एसडीएम बीर सिंह, सफीदों के एसडीएम बलराज सिंह जाखड़, नगराधीश डॉ. किरण सिंह समेत कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

47 संवेदनशील प्वाइंट पर पेट्रोलिंग पार्टियां गठित
जिले में 47 संवेदनशील प्वाइंट निर्धारित किए गए हैं, जिनमें बड़े बिजली घर तथा हाइवोल्टेज की बिजली लाइनें शामिल हैं। इन बिजली घरों व लाइनों की निगरानी के लिए प्रशासन द्वारा पेट्रोलिंग पार्टियां गठित की गई हैं। इसके अलावा ड्यूटी मजिस्ट्रेटों की नियुक्तियां भी कर दी गई हैं। ड्यूटी मजिस्ट्रेट सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों के खिलाफ मौके पर ही तुरंत कानून कार्रवाई करेंगे। डीसी ने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ग्राम पंचायतों और चौकीदारों को गांव में बिजली घरों तथा अन्य सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा को लेकर ठीकरी पहरा लगाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


कंट्रोल रूम व वाट्सएप नंबर जारी
जिला प्रशासन द्वारा हड़ताल के दौरान किसी भी प्रकार की जानकारी देने के लिए कंट्रोल रूम व वाट्सएप नंबर जारी किए गए हैं। आम नागरिक कंट्रोल रूम के नंबर 245252 तथा 246818 पर सूचना दे सकते हैं। इसके अलावा अधीक्षक अभियंता के वॅाट्सएप नंबर 8221901461 पर फोटो डाले जा सकते हैं।  

हड़ताल को विफल बनाने का प्रयास किया, तो सभी विभेागों में होगी हड़ताल
हरियाणा कर्मचारी महासंघ के प्रदेश प्रवक्ता विनोद शर्मा ने कहा कि बिजली कर्मचारियों की हड़ताल शांतिपूर्व होगी, इस दौरान कहीं भी बिजली कर्मचारी बिजली नहीं कांटेंगे। अगर प्रशासन को हड़ताल को असफल बनाने के लिए बल प्रयोग किया गया या बिजली कर्मचारियों पर किसी प्रकार की कार्रवाई की गई, तो सभी विभागों के कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें