फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind: जुलाना विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विनेश का बयान, बड़ों व परमात्मा के आशीर्वाद से लड़ूंगी चुनाव

Tue, 10 Sep 2024 12:51 PM IST
नवीन दलाल एएनआई, जींद

सार

विनेश फोगाट के इस चुनावी मुकाबले पर पूरे प्रदेश की नजरें टिकी हुई हैं। खासकर इसलिए क्योंकि वह खेल जगत से राजनीति में कदम रखने वाली बड़ी शख्सियत हैं।

विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद में जुलाना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार और पहलवान विनेश फोगाट ने अपने बड़ों और परमात्मा के आशीर्वाद को अपनी चुनावी सफलता का आधार बताया है। एक जनसभा को संबोधित करते हुए विनेश ने कहा कि बड़ों के बिना और परमात्मा के बिना हम कुछ नहीं कर सकते। पहले भी उन्होंने मुझे जिताया था, अब भी वही लोग जीत दिलाएंगे। इनके बिना हम कुछ नहीं हैं।

विज्ञापन

 



विनेश फोगाट ने आगे कहा कि जो मेहनत करेगा, उसके साथ लोगों का आशीर्वाद हमेशा रहेगा। महिलाओं की उम्मीदें मुझसे जुड़ी हैं, और मैं उन्हें आश्वस्त करती हूं कि उनके हक और अधिकारों के लिए सबसे पहले मैं खड़ी रहूंगी। उन्होंने यह भी बताया कि जीवन में कई बार ऐसी परिस्थितियां आ जाती हैं जब न चाहते हुए भी कुछ फैसले लेने पड़ते हैं। उन्होंने कहा कि मैंने अपने बड़ों के आशीर्वाद से यह फैसला लिया है। 

 

विज्ञापन

किसान नेता आजाद पालवा ने बैलों की जोड़ी के साथ निकाला रोड शो

उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी और किसान नेता आजाद पालवा ने अपने चुनाव प्रचार का अनोखा और देशी तरीका अपनाया। उन्होंने बैलों की जोड़ी और हल के साथ पद यात्रा निकालकर क्षेत्र में रोड शो किया, जिसने ग्रामीण जनता का खूब ध्यान आकर्षित किया। इसके बाद आजाद पालवा ने उपमंडल कार्यालय उचाना पहुंचकर विधानसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।

इस अनोखे रोड शो के दौरान पालवा ने किसानों और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए अपनी जमीनी जुड़ाव और किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता देने की बात कही। बैलों की जोड़ी और हल लेकर चलने से उन्होंने किसान जीवन और कृषि संस्कृति का प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें