जींद। जिला रग्बी संघ की बैठक बुधवार को रॉयल स्पोर्ट्स अकादमी में हुई। जींद रग्बी संघ के सचिव मुनीत बेरवाल ने बताया कि राज्य सीनियर अंतर जिला रग्बी प्रतियोगिता का आयोजन रॉयल स्पोर्ट्स अकादमी में 9 जून को किया जाएगा।
मुनीत बेरवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में हरियाणा सीनियर पुरुष और महिला की टीमों का चयन राष्ट्रीय सीनियर रग्बी 7s प्रतियोगिताओं के लिए किया जाएगा। जो क्रमशः 29 व 30 जून और 3 व 4 जुलाई को पुणे के शिव छत्रपति खेल परिसर, बालेवाडी में आयोजित की जाएगी। राष्ट्रीय प्रतियोगिता से पहले राज्य स्तर पर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। सभी जिला संघों से सात जून तक टीमों के नाम मांगे गए हैं।
प्रतियोगिता को सफल और सुचारू रूप से चलाए जाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय रेफरी लगाए जाएंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शुल्क नहीं लिया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए जींद जिले का चयन किया। बैठक में जितेंद्र बांगड़, सुरेश अहलावत, कुलदीप अहलावत, बीरबल दूहन, सुशील ढांडा, गौरव आशरी, कृष्ण सिंगरोह, जोगिंद्र नेहरा, देवेंद्र, सोनिया साहू, अमित मलिक, प्रदीप लाठर, विनोद चहल, राजेंद्र सैनी, कुलदीप, पारितोष, राजपाल, प्रमोद मौजूद थे।