नरवाना। अग्रवाल वैश्य समाज शाखा की बैठक बुधवार को शहर के एक निजी होटल में हुई। अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष अर्जुन गोयल ने की। इस उन्होंने कहा कि अगले माह जुलाई में संस्था शहर के दसवीं व बारहवीं कक्षा के टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित करेगी। नरवाना शहर के सभी विद्यालयों में प्रतिभाएं छिपी हुई हैं। इसलिए प्रत्येक विद्यालय से विद्यार्थी अपने विद्यालय, ब्लॉक व बोर्ड में स्थान प्राप्त है। प्रेस प्रवक्ता दीपक सिंगला ने बताया कि दसवीं व बारहवीं कक्षा का परिणाम बच्चों की योग्यता का परिचायक है। इस अवसर पर उपप्रधान जोनी सिंगला, कोषाध्यक्ष पवन मित्तल, सुनील गर्ग, विशाल सिंगला, दिनेश मित्तल, अशोक गर्ग, संदीप सिंगला मौजूद रहे।