फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 से 29 तक होगा राज्य स्तरीय खेलो हरियाणा प्रतियोगिताओं का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा 27 से 29 अगस्त तक राज्य स्तरीय ‘खेलो हरियाणा’ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके लिए ट्रायल 10 से 13 अगस्त तक विभिन्न स्थानों पर होंगे। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी राजबाला ने ट्रायल के लिए स्थान व कोच निर्धारित कर दिए हैं। यह प्रतियोगिता दोनों वर्गों के लिए की जाएगी।
विज्ञापन

जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी राजबाला ने बताया कि तीरंदाजी के लिए एकलव्य स्टेडियम जींद में 11 अगस्त को कोच अमित कुमार ट्रायल लेंगे। एथलेटिक्स के लिए नरवाना के नवदीप स्टेडियम में 12 अगस्त को कोच संदीप कुमार व बीरबल दूहन ट्रायल लेंगे। बैडमिंटन की ट्रायल डीसी कॉलोनी स्थित बैडमिंटन हाल में 12 अगस्त को कोच ईश्वर आशरी लेंगे। बास्केटबॉल की ट्रायल एकलव्य स्टेडियम में 11 अगस्त को अनिल कुमार लेंगे। बॉक्सिंग की ट्रॉयल 12 अगस्त को नवदीप स्टेडियम नरवाना में कोच सत्यवान लेंगे।
साइक्लिंग की ट्रॉयल अर्जुन स्टेडियम में 12 अगस्त को कोच संजय लेंगे। फुटबॉल की ट्रायल कोच राकेश कुमार अर्जुन स्टेडियम में 11 अगस्त को लेंगे। हॉकी की ट्रॉयल नवदीप स्टेडियम नरवाना में 12 अगस्त को कोच संदीप कुमार लेंगे। हैंडबॉल की ट्रॉयल नवदीप स्टेडियम नरवाना में कोच मनोज कुमार 11 अगस्त को लेंगे। जुडो की ट्रॉयल डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में 11 व 12 अगस्त को ज्योत्सना प्रकाश लेंगे। कब्ड्डी की ट्रॉयल अर्जुन स्टेडियम में कोच रामपाल 11 व 12 अगस्त को लेंगे। लॉन टेनिस की ट्रॉयल अर्जुन स्टेडियम में 12 अगस्त को डीपीई राजेंद्र सिंह लेंगे। स्विमिंग की ट्रॉयल रामराय गांव में 11 अगस्त को विनोद कुमार लेंगे। टेबल टेनिस की ट्रॉयल सफीदों स्टेडियम में 12 से 13 अगस्त को नीरज कुमार लेंगे। कुश्ती की ट्रॉयल अर्जुन स्टेडियम में 11 से 12 अगस्त को मीनाक्षी लेंगी।
विज्ञापन

वेट लिफ्टिंग की ट्रॉयल अर्जुन स्टेडियम में 11 अगस्त को सुधीर लेंगे। वालीबॉल की ट्रॉयल राजकीय कॉलेज उचाना में 12 अगस्त को विवेक लेंगे। खो-खो की ट्रॉयल पोली के मिनी स्टेडियम में तरुण कुमार लेंगे। राजबाला ने बताया कि इस ट्रॉयल में चुने जाने वाले खिलाड़ी राज्य स्तरीय खेलो हरियाणा प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें