उचाना। बाबा प्रेमनाथ खेल अकादमी उचाना में 17 18 फरवरी को राज्यस्तरीय जूनियर नेशनल स्टाइल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के तत्वाधान में यह प्रतियोगिता होगी। प्रदेश के सभी जिलों से लड़के, लड़कियों की टीम प्रतियोगिता में पहुंचेंगी।
एसोसिएशन के जिला प्रधान भूपेंद्र सिंह मलिक ने बताया कि उचाना में पहली बार जमीन से जुड़े कबड्डी खेल की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन का अवसर बांगर को मिला है। यह गर्व की बात है। युवाओं को नशे से दूर रखने एवं कबड्डी के खेल से अपना कैरियर बनाने का संदेश भी इस प्रतियोगिता से जाएगा। अकादमी के प्रबंधक जयभगवान करसिंधु ने बताया कि प्रदेश के हर जिले की टीम प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। लड़के, लड़कियों के टीमों के ठहरने, अभ्यास करने के लिए खेल मैदान सहित अन्य किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। लड़कियों की टीमों के रात्रि ठहरावे के लिए अलग से स्कूल, कॉलेज में व्यवस्था की जाएगी तो लड़कों की टीमों के ठहरने के लिए अलग-अलग जगहों पर ठहरने की व्यवस्था की जाएगी।
बॉक्स
जींद की ट्रायल 12 को
सुनील लाठर ने बताया कि जींद के लड़के, लड़कियों की जूनियर टीम के चयन को लेकर ट्रायल 12 फरवरी को चौधरी ज्ञानी राम अकेदमी एंव संस्कार इंटर नेशनल स्कूल ब्राह्मणवास जुलाना में होगी। प्रतिभागी फोटो, आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र साथ लेकर आए। इस मौके पर सुनील कुमार, सोमबीर लाठर, सुरेश पंघाल, सुखदेव खरकभूरा, बजरंग शर्मा, चरण सिंह, जगरूप सहरावत, विजय कुंडू, प्रवीण बंसल, विक्रम श्योकंद, मा. रामप्रसाद मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 05जेएनडी33 : प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते संघ पदाधिकारी। संवाद