फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: राज्य सभा सांसद ने पहुंचकर किया धरने का समर्थन

Mon, 06 Feb 2023 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाना। जैजवंती गांव में एनएच 352 डी पर रास्ते की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना जारी रहा। धरने पर ग्रामीणों को समर्थन देने के लिए राज्य सभा सांसद सुशील गुप्ता पहुंचे। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की मांग जायज है, क्योंकि ग्रामीणों को खेतों में जाने के लिए दो किलोमीटर तक चक्कर काटना पड़ेगा।
विज्ञापन

रविवार को धरने की अध्यक्षता नरेश सिंह मार ने की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। हर वर्ग को अपने हक पाने के लिए सड़कों पर उतरकर संघर्ष करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों की समस्या को वह सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को भी मिलेंगे और समाधान करवाने की कोशिश करेंंगे। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती हैं तब तक उनका धरना जारी रहेगा। इस अवसर पर कुलदीप ढांडा, जसबीर, सुनील कुलदीप मलिक,संदीप, तस्वीर गोयत, नरेश, राजबीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें