फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अब तक 9,33,490 क्विंटल आवक में 7,23,470 की खरीद

Mon, 13 Oct 2025 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
13जेएनडी37: शहर की अनाजमंडी में पीआर धान को सुखाते हुए। संवाद
विज्ञापन
जींद। जिलेभर की अनाज मंडियों में अब तक 9,33,490 क्विंटल पीआर धान की आवक व 7,23,470 क्विंटल की खरीद हुई है। शहर की अनाज मंडी में सोमवार को 2120 क्विंटल धान की खरीद हुई। इसके चलते मंडी में किसानों को राहत मिली है।
विज्ञापन


जिलेभर की मंडियों में पिछले लगभग 15 दिन से पीआर धान की खरीद प्रक्रिया चली हुई है। जींद मंडी में खरीद को लेकर मिलर्स अलॉट नहीं होने का हवाला देकर हेफेड खरीद नहीं कर रही थी। इसके कारण किसानों को मंडी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
अब किसानों को लंबे समय बाद राहत मिली है। सोमवार को नियमों के मुताबिक खरीद करने के लिए मंडी के आढ़तियों को हेफेड ने निर्देश दिए। इसमें अगर नमी की मात्रा ज्यादा मिली तो धान के रेट में कटौती की जाएगी। यह आढ़तियाें के लिए हेफेड के अंदरखाते के निर्देश हैं।
विज्ञापन

कई दिनों से धान में नमी की मात्रा ज्यादा होने के कारण खरीद नहीं करने की बात सामने आई थी। अब नमी होने पर रेट में कटौती कर खरीदा जाएगा। अगर किसान सहमत नहीं होगा तो उसकी धान को सुखाया जाएगा।
विज्ञापन

इसमें 17 प्रतिशत तक नमी की धान की खरीद की जाएगी। इससे ज्यादा नमी की मात्रा आई तो किसान से कटौती के लिए सहमति दर्ज करवाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें