उचाना। रजबहा रोड पर यूनियन बैंक के पास भारत विकास परिषद की तरफ से सोमवार को भलाई की दीवार की शुरूआत की गई। मुख्य अतिथि के तौर पर सतपाल गोयल, डॉ. सुरेश गुप्ता ने हिस्सा लिया। अध्यक्षता जिला सचिव सुमित शर्मा ने की।
दिवाली त्योहार पर उचाना शाखा के पदाधिकारी, सदस्य ईंट-भट्ठों पर जाकर मजदूरों को गर्म कपड़े बांटने के साथ दिवाली का पर्व उनके साथ मनाएंगे। प्रधान अनूप खापड़ ने कहा कि भलाई का दीवार की शुरूआत इसलिए की है ताकि सर्दी के मौसम में जरूरतमंदों के लिए गर्म कपड़े एकत्रित कर सकें।
यहां पर कोई भी व्यक्ति आकर घर पर जो गर्म कपड़े या किसी भी तरह के कपड़े, जूते देकर जा सकते है। यहां से कोई भी जरूरतमंद आकर अपने हिसाब से जो कपड़े, जूते है वो लेकर जा सकता है। इस भलाई की दीवार में हर किसी को चाहिए कि वो अपना सहयोग करेंं।
मा. हरिकेश कापड़ो ने कहा कि जो भी दिव्यांग विद्यार्थी है उसको वो मुफ्त कोचिंग देंगे। कोई भी दिव्यांग विद्यार्थी या पढ़ाई के इच्छुक युवा उससे मिल सकता है। पढ़ाई से ही जीवन बदलाव लाया जा सकता है। बिना पढ़ाई के जीवन में कुछ नहीं है।
केशव शाखा नरवाना के संरक्षक सतीश सेतिया ने कहा कि समाज सेवा के कार्य में निरंतर आगे आना चाहिए। हर किसी को चाहिए कि वो समाज सेवा में निरंतर आगे आए। ये एक माध्यम है समाज सेवा का जिससे हर किसी को जुड़ना चाहिए।
इस अवसर पर सचिव अमित, कोषाध्यक्ष साहिल, सुनील शास्त्री, शीशपाल शास्त्री, प्राचार्य अनिल शर्मा, बाबूराम मखंड, विकास, सतीश कुमार, मा. बलवंत शर्मा, वेद फौजी, राममेहर मौजूद रहे।