फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा पुलिस का पेपर देकर लौट रहे युवक से बाइक और 800 रुपये छीने

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल से हरियाणा पुलिस की परीक्षा देकर लौट रहे माल सिवाना गांव निवासी पंकज से मोहम्मद खेड़ा गांव के पास बाइक सवार तीन युवकों ने मोटरसाइकिल और 800 रुपये छीन लिए। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने युवक की शिकायत पर तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में सिवानामाल गांव निवासी पंकज ने बताया कि वह हरियाणा पुलिस की परीक्षा देने के लिए कैथल गया था। जब वह शाम को गांव लौट रहा था मोहम्मद खेड़ा के पास उसके मोबाइल पर किसी का संदेश आ गया। वह बाइक रोककर उसे पढ़ने लगा। इसी दौरान ढाठरथ गांव की तरफ से बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने उसकी बाइक में धक्का मारकर उसे गिरा दिया। आरोपियों ने उससे 800 रुपये और मोटरसाइकिल छीनकर मोहम्मतखेड़ा गांव की तरफ फरार हो गए। पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया की बाइक व 800 रुपये लूटने के आरोप में तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें