फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस जमा नहीं करवाने पर शराब के कई ठेके किए सील

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों। फीस जमा नहीं करने पर आबकारी विभाग ने मंगलवार को सफीदों व आसपास के गांवों में शराब के छह ठेकों को सील किया। यह कार्रवाई एईटीओ रविंद्र कुमार व इंस्पेक्टर पवन कुमार की अगुवाई में की गई।
विज्ञापन

आबकारी विभाग की टीम क्षेत्र के कई शराब ठेकों पर पहुंची और वहां पर सरकार की फीस भरवाने के लिए कहा गया। ठेकों पर काम करने वाले वर्करों ने फीस भरने में असमर्थता जाहिर करने पर विभागीय अमले ने कार्रवाई शुरू की गई। विभाग ने सफीदों क्षेत्र में करीब आधा दर्जन शराब ठेकों की सिलिंग की। इस मामले में एईटीओ रविंद्र कुमार ने बताया कि सील किए गए ठेकों के ठेकेदारों द्वारा सरकार द्वारा निर्धारित फीस जमा नहीं करवाई गई है। अगर ठेकेदार निर्धारित फीस अब भी जमा करवा देते हैं तो इन ठेकों से सिलिंग हटा ली जाएगी अन्यथा इनके खिलाफ आबकारी पॉलिसी के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि सफीदों में दो ठेकों व गांवों में चार ठेकों पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें