फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: श्याम तेरी महिमा न्यारी...पर झूमे श्रद्धालु

Sun, 02 Nov 2025 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
01जेएनडी27 : श्याम महोत्सव में खाटू श्याम का गुणगान करते हुए भजन गायक। स्रोत श्रद्धालु। - फोटो : टापा खुर्द में बिजली पोल पर चढ़कर कनेक्शन काटता विद्युत कर्मी। स्त्रोत विभाग
विज्ञापन
जींद। लाडले श्याम के सेवा समिति की ओर से बनखंड महादेव हांसी रोड स्थित प्रांगण में शनिवार को श्याम महोत्सव एवं संकीर्तन आयोजित हुआ। इस दौरान श्रद्धालु श्याम तेरी महिमा न्यारी है पर झूमते और नाचते नजर आए।
विज्ञापन

भजन संध्या में भजन गायक दीपांशु तिवारी कानपुर, साहिल अत्री, नरेश भजनी और अमित ढुल ने अपने भजन से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।इसमें मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा की तरफ से राजन चिल्लाना, अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजकुमार गोयल, आम आदमी पार्टी महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रजनीश जैन, जिला परिषद चेयरमैन कुलदीप रंधावा शामिल रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ चंद्र रूप शर्मा द्वारा ज्योति प्रज्वलित कर किया गया। इस मौके पर समिति के प्रधान नरेंद्र बंसल, उपप्रधान विशाल मित्तल, सह-कोषाध्यक्ष मुकेश बंसल, सलाहकार दीपक बंसल, विशाल गर्ग, दीपक शर्मा, सुरेश गर्ग और दीपक कौशिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें